AI प्लेलिस्ट जनरेटर
AI प्लेलिस्ट जनरेटर से प्लेलिस्ट कैसे बनाएँ?
सिर्फ़ आपके लिए बनी प्लेलिस्ट खोजने के लिए तैयार हैं? बस प्लेलिस्ट टैब खोलें और "AI प्लेलिस्ट" बटन चुनें। बताएँ कि आप क्या सुनना चाहते हैं - शैली, मूड, वाद्ययंत्र या कोई और ख़ास विवरण - और AI अपना जादू दिखाएगा। प्लेलिस्ट तैयार होते ही आपको नोटिफ़िकेशन मिलेगा और यह प्लेलिस्ट टैब में दिख जाएगी, ताकि आप मज़े से सुन सकें।
प्रॉम्प्ट के उदाहरण
"सपनीली वोकल्स और मिनिमल इलेक्ट्रॉनिक बीट्स वाली एक सुकूनभरी इंडी प्लेलिस्ट, जिससे मैं रिलैक्स कर सकूँ।"
"मुझे रोड ट्रिप के लिए जोशीले कंट्री हिट्स और पुरानी यादें ताज़ा करने वाले सॉफ़्ट रॉक का मिक्स चाहिए।"
"देर रात पढ़ने के लिए एम्बिएंट और नियो-सोल ट्रैक का सुकूनभरा मेल।"
अलग-अलग प्रॉम्प्ट आज़माएँ और अपने मूड से मेल खाते गानों का परफ़ेक्ट मिक्स पाएँ। चाहे आपको जोशीले ट्रैक चाहिए हों या सुकूनभरी चिल-आउट धुनें, AI प्लेलिस्ट जनरेटर आपके लिए ख़ास तौर पर चुने गए गाने बस एक टैप की दूरी पर ला देगा। संगीत का मज़ा लें!